फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने एसीपीएस और एनपीए बहाल करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चिकित्सा अधिकारियों ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश वेटरनेरी ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को विधायक नंद लाल से मुलाकात की। पशु चिकित्सा अधिकारी दत्तनगर डॉ. अनिल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2022 में पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति योजना और नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस बंद किए जाने के निर्णय की पुनर्समीक्षा की मांग उठाई। डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि एसीपीएस और एनपीए बंद होने से राज्यभर में कार्यरत पशु चिकित्सा अधिकारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही उनके कॅरिअर की प्रगति प्रभावित हुई है। पशु चिकित्सा अधिकारी पशुधन स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी सेवा शर्तों का संरक्षण आवश्यक है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रजनीश, उपाध्यक्ष डॉ. हितेश जसवाल और महासचिव डॉ. तरुण ठाकुर ने राज्य सरकार से एसीपीएस योजना और एनपीए की पुनर्बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पशु चिकित्सा अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, आर्थिक असमानताएं कम होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों के हितों की रक्षा करेगी। विधायक एवं सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर आश्वासन दिया कि इस विषय को राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। इस मौके पर डॉ. छवि, डॉ. अरविंद और डॉ. हरीश सहित अन्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें