फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार में तंबोला खेल पर कार्रवाई की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर(कुल्लू)। उप तहसील नित्थर में लोगों में तंबोला खेल को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। बाजार में सज रहे तंबोला खेल से कई घर बर्बाद होने के कगार पर पहुंच चुके हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तंबोला खेल सजाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई और खेल बंद कराने की गुहार लगाई है। नित्थर के मुख्य बाजार में कई दिनों से तंबोला का खेल चल रहा है। यह खेल मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि पैसे के लिए चल रहा है। तंबोला खेल का चस्का न सिर्फ पुरुषों को बल्कि महिलाओं को भी धीरे-धीरे लग रहा है। लोग दिन में ही सट्टा लगाकर हजारों रुपये का इस खेल में बर्बाद कर रहे हैं। नित्थर के स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जहां भी यह खेल चल रहा है, उस जगह पर छापे मारे जाएं, ताकि यह खेल जल्द से जल्द बंद हो। आनी के डीएसपी राजीव मेहता का कहना है कि इस बारे में नित्थर पुलिस चौकी को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने तंबोला खेल सजाने वाले लोगों से इसे तुरंत बंद करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि खेल बंद नहीं करते तो कानूनी कार्रवाई भुगतने को तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें