फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू–बुसारी मार्ग पर नई एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की उठी मांग

विज्ञापन
रोहड़ू-बुसारी मार्ग पर नई एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग लोकर क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन द
विज्ञापन
पंचायत सिंदासली ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
विकास खंड छौहारा की सिदांसली पंचायत ने रोहड़ू-बुसारी सड़क पर नियमित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। इस बारे में पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी रोहड़ू को सौंपा है। पंचायत प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि पंचायत क्षेत्र समेत आसपास के गांवों के विद्यार्थी, कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, किसान और अन्य लोग रोहड़ू आने-जाने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर हैं। वर्तमान में इस सड़क पर पर्याप्त बस सुविधा उपलब्ध न होने से लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि नई बस सेवा शुरू होने से बुसारी, चपराड़ा, सिंदासली, शोगोली, हरवानी, अंबवाड़ी, देऊका, पेटारली और जगतखाना समेत अनेक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा उपतहसील धमवाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू, बागवानी कार्यालय और अन्य सरकारी संस्थानों तक लोगों की पहुंच भी आसान होगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बस सेवा का लाभ केवल सिंदासली पंचायत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि धमवाड़ी और टिक्करी पंचायतों के ग्रामीणों को भी मिलेगा। पंचायत ने एचआरटीसी प्रबंधन से जनहित को देखते हुए रोहड़ू–बुसारी मार्ग पर शीघ्र नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें