फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो माह से पगार को तरस रहे गृहरक्षक के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाथपा और निगुलसरी भूस्खलन क्षेत्र में दिनरात सेवा दे रहे जवान
विज्ञापन


वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना हुआ मुश्किल
जवानों ने शीघ्र वेतन की अदायगी करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर में गृहरक्षक के जवानों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है। पगार की अदायगी न होने के कारण जवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौर हो कि जनजातीय जिला किन्नौर के नाथपा और निगुलसरी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन गृहरक्षक सेवाएं दे रहे हैं। जवान दिनरात सेवाएं दे रहे हैं और बीते दो माह का वेतन नहीं मिल रहा है। इसके कारण जवानों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है। समय पर वेतन न मिलने के कारण जहां जवान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, वहीं मानसिक परेशानियां भी झेल रहे हैं। गृह रक्षा प्रथम वाहिनी प्लाटून कमांडर कंपनी सांगला विनय कुमार नेगी ने कहा कि अक्तूबर के पांच दिन, नवंबर और दिसंबर से वेतन नहीं मिला है। इसके कारण जवानों को घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। महंगाई के दौर में राशन, बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य खर्चें पूरा करना चुनौती बन गया है। जवानों को आर्थिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ रही है। नाथपा में छह और निगुलसरी में 12 जवानों ने सेवाएं दी हैं। गृहरक्षक के जवानों ने सरकार और प्रशासन से शीघ्र वेतन की अदायगी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम भावानगर नारायण चौहान ने कहा कि फाइल साइन कर ट्रेजरी कार्यालय भेज दी गई है। जल्द ही जवानों को वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें