ननखड़ी की देलठ बस अड्डे को जाने वाली सड़क बनी तालाब। संवाद
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत को जोड़ने वाली संपर्क सड़क पर सफर जानलेवा बना हुआ है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग पर रोष है। देलठ बस अड्डे के पास सड़क पर दलदल में बदल जाती है। बारिश के दौरान स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय जनता को भारी दिक्कत होती है। दो पहिया वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है। क्षेत्र के ग्रामीण नरेंद्र ठाकुर, महेश कुमार, मुहूर्त सिंह, नरेश गौतम, वीर सिंह, जगदीश कुमार और धर्मपाल गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के कनिष्ठ अभियंता टेक चंद वर्मा ने कहा कि जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।