फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सराहन में दशहरा महोत्सव की तैयारियों पर मंथन, व्यवस्थाओं को लेकर बनी रणनीति

विज्ञापन
सराहन में दशहरा महोत्सव के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंचायत प्रधान सोहन पांटू की अध्यक्षता में बैठक
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पर्यटन नगरी सराहन में दशहरा महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक की गई। पंचायत प्रधान सोहन पांटू की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत के सभी सदस्य, व्यापारमंडल के पदाधिकारी और पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न युवक मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में दशहरा महोत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आयोजन स्थल की व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर भी जिम्मेदारियां तय करने पर मंथन हुआ। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया। व्यापारमंडल से भी आयोजन के दौरान आवश्यक सहयोग देने का आह्वान किया गया। पंचायत प्रधान सोहन पांटू ने कहा कि दशहरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे सफल बनाने के लिए पंचायत, व्यापार मंडल और युवक मंडलों के साथ मिलकर कार्य करना जरूरी है। उन्होंने सभी सदस्यों और युवाओं से महोत्सव के दौरान आपसी सहयोग, सहभागिता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने महोत्सव को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पंचायत के साथ पूरा सहयोग करने की बात कही। आने वाले दिनों में आयोजन से जुड़ी व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक तैयारियां तेज करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें