फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुई पंचायत में उप ग्राम सभा में विकास कार्यों पर मंथन

विज्ञापन
कुमारसैन उपमंडल की कुई पंचायत में आयोजित उप ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों पर रखे सुझाव और समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नवनिर्मित पंचायत कुई में प्रधान अंकिता वर्मा और उपप्रधान भूपेंदर मेहता की उपस्थिति में उप ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव और समस्याएं रखीं। बैठकों में स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं संपर्क मार्गों सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपने वार्डों की समस्याओं को रखा और शीघ्र समाधान की मांग की। स्वच्छता को लेकर विशेष जोर दिया गया। जल स्रोतों के संरक्षण और भविष्य में पानी की समस्या से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने संबंधी सुझाव भी सामने आए। वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संबंधित वार्डों की आवश्यकताओं के अनुसार प्राथमिकता वाले कार्यों को शामिल करने पर सहमति बनी, जिन्हें आगामी ग्राम सभा और पंचायत बैठकों में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। वार्ड सदस्यों ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि उप ग्राम सभा में प्राप्त सभी सुझावों एवं प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर पंचायत के समक्ष रखा जाएगा। संबंधित विभागों के सहयोग से उनका समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें