फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: घुंडा भड़ेच ग्राम सभा में विकास योजनाओं पर मंथन, कई प्रस्तावों पर निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

विकास खंड कोटखाई की घुंडा भड़ेच पंचायत में ग्राम सभा हुई। पंचायत प्रधान तनुजा की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में पंचायत क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लिए गए। बैठक में पिछली ग्राम सभा की कार्रवाई की पुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी हुई। इन कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया। ग्राम सभा ने बीपीएल सर्वेक्षण के आठवें चरण पर चर्चा की। पात्र परिवारों के चयन पर भी विचार किया गया। स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक परिवार से संपत्ति कर की वसूली पर भी चर्चा हुई। परिवार विभाजन से संबंधित आवेदनों पर भी विचार किया गया। पंचायत स्तरीय समितियों के गठन को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। चिट्टा मुक्त एवं नशा निवारण अभियान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। तंबाकू लाइसेंस से जुड़े विषयों पर भी आवश्यक निर्णय लिए गए। पंचायत प्रधान तनुजा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही पंचायत का समग्र विकास संभव है। भविष्य में भी सभी के सहयोग से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें