फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विधायक लोकेंद्र ने मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

विज्ञापन
मिल्कफेड अध्यक्ष से आनी के विधायक ने की शिष्टाचार भेंट। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
आनी विधानसभा क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन, दुग्ध व्यवसाय और डेयरी क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में दुग्ध संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने, दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने, दुग्ध सहकारी समितियों को मजबूत करने और पशुपालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने से संबंधित विषयों पर प्रमुखता से चर्चा हुई। साथ ही किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा, उनके आर्थिक सशक्तिकरण और आनी विधानसभा क्षेत्र में डेयरी गतिविधियों के विस्तार के लिए आवश्यक प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने कहा कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाते हुए दुग्ध क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान की जाए और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें