फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खाई में गिरी बाइक, दिल्ली के सोलो राइडर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुह के यांगथांग कैंची के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के यांगथांग कैंची में एक बाइक गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जनजातीय जिले में दिल्ली से आए सोलो राइडर की मौत हो गई। पुह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा रविवार शाम को हुआ। हादसे का पता चलने पर पुलिस समेत नाको और मलिंग गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण और पुलिस कर्मी गहरी खाई में उतरे। पुलिस को पहले दिल्ली नंबर की क्षतिग्रस्त बाइक, हेलमेट और एक बैग मिला। काफी नीचे जाने पर व्यक्ति अचेत अवस्था में दिखाया दिया। पास जाने पर वह मृत पाया गया। शव को निकालने की कोशिश हुई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रात होने पर रेस्क्यू अभियान बंद किया गया। सोमवार सुबह रिकांगपिओ से रेस्क्यू टीम बुलाई गई, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला। मृतक की पहचान स्वर्णदीप चट्टोपाध्याय निवासी बैंगाली कॉलोनी नई दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें