फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महेंदली-समोली बाईपास सड़क का लटका निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल 2017 में टेंडर होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने शुरू करवाया था काम
विज्ञापन


रोहड़ू में न जाम से मिली राहत, अब विभाग के पास नहीं बजट



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
महेंदली-समोली बाईपास सड़क का निर्माण आठ साल से लटका हुआ है। इसके लिए नाबार्ड से 3.18 करोड़ रुपये मंजूर होने के बाद भी सड़क न तो पक्की हुई और न ही इसका चौड़ीकरण किया गया। अब बजट के अभाव में निर्माण लटका है। वहीं, लोगों का सवाल है कि इस बाईपास के लिए उपलब्ध बजट कहां गया। वहीं, लोक निर्माण विभाग के पास भी इसका कोई जवाब नहीं है। छह किलोमीटर लंबी सड़क के लटकने से लोगों में भारी रोष है। अब सड़क पर बने गड्ढे और बारिश के बाद मलबे के ढेर वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने महेंदली से समोली तक छह किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा और पक्का करने के लिए अप्रैल 2017 में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करवाया था। इसके लिए नाबार्ड के तहत बजट मिला था, जिससे सड़क को चौड़ा करने, डंगे लगवाने, नालियां, पैरापिट बनाने और मैटलिंग का कार्य होना था। आठ साल में केवल तीन किलोमीटर सड़क को थोड़ा चौड़ा करने के लिए खोदा गया। इसके बाद कार्य लटक गया। विभागीय टेंडर के मुताबिक एक साल में कार्य पूरा किया जाना था। इस सड़क को लेकर विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई बार सवाल उठाए थे। अब कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद भी सड़क पर काम शुरू नहीं हो सका है। बताया जा रहा कि इसके लिए मंजूर बजट को पहले ही कहीं दूसरी सड़क के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। अब इस पर कोई प्रतिक्रिया के लिए तैयार नहीं है।


ये मिलना था लाभ

इस बाईपास सड़क बनने से रोहड़ू की करीब चार पंचायत के लोगों इसका लाभ मिलना था। चिड़गांव तहसील, जांगला उपतहसील समेत छौहारा क्षेत्र से शिमला और हाटकोटी शिमला आने-जाने-वाले वाहनों को रोहड़ू बाजार से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे बाजार में हर दिन बढ़ रही यातायात की समस्या का समाधान होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन




महेंदली-समोली बाईपास सड़क का काम पहले जिस ठेकेदार को दिया था, उसने किसी कारण पूरा नहीं किया। करीब छह किलोमीटर सड़क को चौड़ा और पक्का किया जाना है। इसके लिए विभाग के पास अभी कोई बजट उपलब्ध नहीं है। अभी कुछ दिन पहले अधिशासी अभियंता ने स्वयं इसका मुआयना किया है।
-दुनी चंद चौहान, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रोहड़ू उपमंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें