फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देलठ बस अड्डे का शौचालय बदहाल, चार साल से 80 हजार रुपये का बजट अटका

विज्ञापन
ननखड़ी के देलठ बस अड्डे पर बने शौचालय की हालत दयनीय। संवाद
विज्ञापन
देलठ बस अड्डे का शौचालय बदहाल, चार साल से 80 हजार रुपये का बजट अटका
विज्ञापन

. शौचालय में पानी की कोई व्यवस्था नहीं, नल भी टूटे, पानी न होने के कारण फ्लश काम नहीं करते
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत के मुख्य बस अड्डे पर बना सार्वजनिक शौचालय बदहाल है। सफाई और पानी की सुविधा न होने से इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने पंचायत और प्रशासन पर बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया है। शौचालय की मरम्मत के लिए करीब चार वर्ष पहले 80 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। शौचालय में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। नल टूटे पड़े हैं और पानी न होने के कारण फ्लश भी काम नहीं करते हैं। सफाई के अभाव में शौचालय के भीतर और आसपास गंदगी जमा है। दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय तक जाने वाला रास्ता भी खराब है, जिससे लोगों के गिरने का खतरा बना रहता है। देलठ तीन पंचायतों का केंद्र बिंदु है। यहां करंगला, बड़ाच और देलठ पंचायतों के लोग डाकघर, बैंक, अस्पताल और लोक मित्र केंद्र सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में अपने काम के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय की खराब स्थिति का सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। कई बार लोगों को मजबूरी में खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। महेश, राजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र शुक्ला, रजत गुप्ता, हरमेश कश्यप, मूरत सिंह, कमल, सतपाल और मस्त राम सहित स्थानीय जनता ने प्रशासन और पंचायत से शौचालय की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने पानी और सफाई की उचित व्यवस्था करने को भी कहा है। पंचायत प्रधान उमादत्त शर्मा ने कहा कि पंचायत शौचालय की मरम्मत करवाने का प्रयास करेगी। पंचायत सचिव पूर्ण चंद ने बताया कि मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये का बजट चार वर्ष पहले स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें