फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकलेच में मेला कमेटी ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधे रोपकर मनाया जलसा 2026 की सफलता का जश्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। तकलेच पंचायत में जलसा 2026 के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में मेला कमेटी के सदस्यों ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर भलूनी ने कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता के बाद समाज और पर्यावरण के हित में सकारात्मक पहल करना जरूरी है। पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। वहीं, इस पहल की पंचायत तकलेच के प्रधान सुनील कायथ ने सराहना करते हुए मेला कमेटी के सदस्यों को जलसा 2026 के सफल आयोजन और पौधारोपण अभियान के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें