फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवता श्री वेदव्यास कुंईरी महादेव पहुंचे ठियोग

विज्ञापन
️देवता श्री वेदव्यास कुंईरी महादेव आठ दिवसीय प्रवास के दौरान ठियोग पहुंचने पर लोग स्वागत करते ह
विज्ञापन
देव धुनों पर देवलुओं ने किया नृत्य, देवता का आशीर्वाद लेने पहुंचे लोग
विज्ञापन

फागू क्षेत्र के ग्लू में देवता के पहुंचने पर लगेगी जाच

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। आउटर सराज आनी के अधिष्ठाता देवता भगवान वेदव्यास कुंईरी महादेव बुधवार को ठियोग पहुंचे। देवता के गलू प्रवास दौरे में हजारों देवलू साथ पहुंचे हैं। देवता ठियोग क्षेत्र के फागू (गलू) में भक्त आशीष के घर मेहमानवाजी के लिए जा रहे हैं। ठियोग पहुंचने पर देवता साहिब के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। देवता के देवलुओं ने देवधुनों बजाईं, जिससे पूरा क्षेत्र देवमयी हो गया। इस दौरान देव धुनों पर देवलुओं ने नृत्य भी किया। देवता के सचिव ठाकुर दास वर्मा ने बताया कि भगवान वेदव्यास कुंईरी महादेव को कोई भी भक्त सच्चे मन से भजता है और कोई मनोकामना करता है, तो देवता उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। उसके बाद भक्त देवता को मेहमानवाजी के लिए अपने घर पर आमंत्रित करता है। मन्नत पूरी होने के बाद देवता को जाच (धाम) दी जाती हैं। देवता साहिब के कारदार इंद्र सिंह ने बताया कि दौरे में देवता जी के तीन गढ़, सात हार के देवलुओं संग पूरे आउटर सराज आनी की जनता भाग ले रही है। कुंईरी महादेव की दैवीय शक्ति के कारण ही इनकी मान्यता पूरे हिमाचल में है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें