मंडी में 26-27 सि
रोहड़ू। श्री सत्य साईं बाबा के अवतरण शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंडी में दो दिवसीय देव समागम का आयोजन होगा। यह आयोजन 26 और 27 सितंबर को होगा। जिला अध्यक्ष बलवंत मांटा ने बताया कि इस समागम में हिमाचल प्रदेश के 108 देवी-देवता शामिल होंगे। मंडी की ऐतिहासिक देव परंपरा और छोटी काशी की पहचान इस आध्यात्मिक आयोजन को विशेष बनाएगी। मांटा ने कहा कि साईं बाबा ने मानवता को एक परिवार मानते हुए प्रेम और निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि बाबा का संदेश ‘सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो’ आज के समय में पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायी है। देव समागम के माध्यम से विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण का संकल्प लिया जाएगा। यह आयोजन श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनियों की 152 दिवसीय यात्रा के अगले चरण के रूप में हो रहा है। मांटा ने प्रदेशवासियों से इस देव समागम में सहभागी बनने का आह्वान किया। देव समागम का मुख्य उद्देश्य श्री सत्य साईं बाबा के संदेश को प्रसारित करना है। आयोजन हिमाचल की समृद्ध देव संस्कृति को इस आध्यात्मिक भावना से जोड़ेगा। इसके जरिये विश्व शांति और सामाजिक सद्भाव का संकल्प लिया जाएगा। इस समागम से पहले श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनियों की 152 दिवसीय यात्रा हुई थी। बलवंत मांटा ने बताया कि यह समागम केवल धार्मिक नहीं, बल्कि देव संस्कृति और आध्यात्मिक जागरण का महापर्व है। इसमें देवी-देवताओं के साथ श्रद्धालु, सेवादल और शुभचिंतक भी भाग लेंगे।