फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मझोली टिप्पर बना ओवर ऑल विजेता, स्कूल पहुंचने पर किया स्वागत

विज्ञापन
देलठ में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में ओवर ऑल विजेता रही मझोली टिप्पर मुख्यातिथि के साथ : संवा
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली टिप्पर के खिलाड़ियों ने अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मझोली टिप्पर स्कूल ओवरऑल विजेता रहा। वीरवार को सभी खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। देलठ स्कूल में आयोजित अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में एसजेवीएनएल के महाप्रबंधक धीरज गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। छात्र वर्ग के वॉलीबाल प्रतियोगिता, छात्र वर्ग की कबड्डी और खो-खो छात्र वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। मझोली टिप्पर स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने स्कूल के विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। देलठ स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें