फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सात वर्ष बाद भी नहीं बन पाया डिग्री कॉलेज ननखड़ी का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। डिग्री कॉलेज ननखड़ी का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। बीते सात वर्षों से कॉलेज भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इसके चलते विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अभिभावकों में भी रोष है। गौर हो कि वर्ष 2016 में इस डिग्री कॉलेज के लिए टेंडर आवंटित किए गए थे और 8.55 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज भवन का निर्माण कार्य होना था।
विज्ञापन

सात वर्ष में भी डिग्री कॉलेज ननखड़ी का निर्माण कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है। ऐसे में कॉलेज में पढ़ाई कर छात्र-छात्राओं को कई अन्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। कॉलेज में ननखड़ी तहसील के करीब 110 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और पुराने स्कूल भवन में कक्षाएं चल रही है। कॉलेज भवन का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा कछुआ गति से किया जा रहा है, जिसके कारण ननखड़ी तहसील की 18 पंचायतों के विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। ननखड़ी पंचायत प्रधान राजेश कुमार, परिवर्तन शिक्षा एवं विकास संस्था के अध्यक्ष राजेश खूंद, गगन ठाकुर, संजीव कुमार, संतोष कुमार, ललित ठाकुर और कुलदीप ठाकुर ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से कॉलेज भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई है, ताकि नए भवन का लाभ कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मिल सके।
विज्ञापन

10 दिन पहले ही ठेकेदार को बुलाया गया था और कॉलेज भवन निर्माण को लेकर चर्चा की गई। कॉलेज भवन में फ्लोर फिटिंग, दरवाजे खिड़कियों में पेंट और छत आदि का निर्माण कार्य शेष रहता है। छह माह के अंदर निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

राहुल जंजीहा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, ननखड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें