कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन की कोटीघाट पंचायत के उडर गांव निवासी दीपक राठौर को हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार के राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ) की जारी अधिसूचना के अनुसार राठौर को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य नामित किया गया है। साथ ही उन्हें प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर भी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत की गई है। दीपक राठौर की इस नियुक्ति से कुमारसैन क्षेत्र विशेषकर कोटीघाट पंचायत में खुशी का माहौल है।