फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दीपक राठौर चुने भारतीय युवा कांग्रेस अनुशासन समिति सदस्य

विज्ञापन
भारतीय युवा कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य बने दीपक राठौर।
विज्ञापन
अहम दायित्व मिलने पर संगठन में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक राठौर को भारतीय युवा कांग्रेस की अनुशासन समिति का अहम सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है। दीपक राठौर कुमारसैन की कोटीघाट पंचायत के स्थायी निवासी हैं। दीपक राठौर संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्हें युवा कांग्रेस में अनुशासन से जुड़े मामलों की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठनात्मक मजबूती और अनुशासन बनाए रखने में उनका अनुभव महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी शुरू की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि राठौर ने हमेशा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को प्राथमिकता दी है। युवा कांग्रेस के ढांचे को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। अनुशासन समिति में उनकी नियुक्ति से संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को और बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें