रामपुर एसडीएम कार्यालय में शहीदी दिवस पर महात्मा गांधी और शहीदों को किया याद। संवाद
. शहीदी दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहीदी दिवस पर शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एसडीएम कार्यालय से संबंधित सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों, शहीदों के त्याग और बलिदान से ही देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्रपिता गांधी और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। इस मौके पर तहसीलदार उमेश शर्मा, नायब तहसीलदार सुरेश नेगी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।