फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग में दीप रथ और संवाद प्रतियोगिता में मानसी रही पहला

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में वीरवार को राजनीति शास्त्र विभाग और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब ने संविधान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. कपूर चंद ने सभी का स्वागत किया। मानसी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, संविधान में निहित विभिन्न अनुच्छेदों और अनुसूचियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को संविधान और नशे के विरुद्ध शपथ दिलवाई। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, संवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में बढ़- चढ़कर भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में दीपरथ प्रथम, अलका नेगी द्वितीय और रंजना ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। नारा लेखन में मीना ने पहला, वंशिका दूसरा, सिमरन ने तीसरा, संवाद प्रतियोगिता में मानसी ने पहला, आयुष ने दूसरा और राधिका ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनुष्का, कविता ने प्रथम, अवंतिका व विषमा ने द्वितीय, मानसी और रेखा की जोड़ी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। राजनीति शास्त्र विभाग के प्राध्यापक लेफ्टिनेंट मोहन सिंह नेगी ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का हार्दिक आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें