फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोवा स्कूल में स्थापित किए दो सेनिटरी नेपकिन इंसीनरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय रोवा में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने दो सेनेटरी नेपकिन इंसिनरेटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा विद्यालय में छात्राओं और छात्रों के लिए नवनिर्मित शौचालयों में बिजली की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यालय में स्थापित इंसिनरेटर के माध्यम से छात्राएं इस्तेमाल किए गए सेनेटरी नेपकिन का सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से निस्तारण कर सकेंगी। इन मशीनों में सेनेटरी पैड को जलाकर राख में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। इन इंसिनरेटर में दो अलग-अलग इकाइयां हैं। मुख्य इकाई में सेनेटरी पैड डालने के लिए छोटा दरवाजा बनाया गया है, जबकि दूसरी इकाई धुएं नियंत्रण और फिल्टर प्रणाली के रूप में काम करती है। इसे धातु की पाइप के माध्यम से मुख्य मशीन से जोड़ा गया है, जिससे धुएं और दुर्गंध को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। वहीं, नवनिर्मित शौचालयों में बिजली की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन समिति की इस पहल को छात्राओं की स्वच्छता, स्वास्थ्य और विद्यालय में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें