फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल विकास खंड की पंचायत भोलाड़ को निर्विरोध चुनने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत वासियों ने दिया एकजुटता का परिचय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल विकास खंड की एक मात्र पंचायत भोलाड़ को ग्रामीणों ने निर्विरोध चुनने का फैसला लिया है। ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वसम्मति से पंचायत के गठन का फैसला लिया। इसके बाद उन्हीं प्रतिनिधियों ने नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार को इन प्रतिनिधियों पर आधिकारिक मुहर भी लग गई। प्रेम लाल रुनेटा को पंचायत प्रधान और रोहित कुमार ढिंगटा को उप प्रधान चुना गया है। इनके अलावा सुभाष झगटा को वार्ड-एक का सदस्य, रेखा को वार्ड-दो का सदस्य, अशोक कुमार को वार्ड-तीन का सदस्य, गुलशन को वार्ड-चार का सदस्य, रंजना झाल्टा को वार्ड-पांच का सदस्य बनाया गया है। नवनिर्वाचित प्रधान प्रेम लाल रुनेटा ने सभी ग्रामवासियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें