फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में आज से शुरू होगी दूध की खरीद, न खरीदने का फरमान वापस

विज्ञापन
दत्तनगर में हिमाचल किसान सभा और दुग्ध उत्पादक संघ के पदाधिकारी मिल्कफेड के प्रबंधक से मिलते हुए
विज्ञापन
किसान सभा, दूध उत्पादक संघ और मिल्क फेडरेशन की बैठक में फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा, हिमाचल दूध उत्पादक संघ और मिल्क फेडरेशन दत्तनगर के प्रभारी के साथ संयुक्त बैठक दत्तनगर प्लांट में हुई। बैठक में बुधवार से दूध की खरीद पर हामी भरी गई। बैठक में मिल्क फेडरेशन दत्तनगर के प्रभारी ऋषि चंदेल, किसान सभा की ओर से राकेश सिंघा, डॉ. ओंकार शाद, देवकी नंद, दूध उत्पादक संघ के प्रेम चौहान, तुला राम, सुभाष और जागेश्वर मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से हाल ही में जो मिल्क फेडरेशन और सरकार की ओर से दूध की खरीद न करने का आदेश दिया था, उसको लेकर विस्तार से मंथन किया गया और बैठक में इस फैसले को वापस लिया। ऐसे में हजारों दुग्ध उत्पादकों को फायदा होगा। किसान सभा और दूध उत्पादक संघ का कहना है कि दूध उत्पादकों के मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। यदि भविष्य में हिमाचल प्रदेश सरकार और मिल्क फेडरेशन दूध उत्पादकों के विरोध में कोई भी निर्णय लेती है तो दूध उत्पादक संघ सभी दूध उत्पादकों को संगठित कर इसके लिए संघर्ष भी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें