फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की रोपा पंचायत के मंडार गांव में एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। रोपा पंचायत प्रधान संजय कुमार ने बताया कि मंडार गांव का रविंद्र सिंह (27) पुत्र ताबे राम शनिवार को घर के समीप घास काट रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह ढांक से नीचे गिर गया। घायल युवक को परिजन पीएचसी शवाड़ में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एसडीएम चेत सिंह ने घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें