फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में कोरोना संक्रमण के दो और मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में कोरोना मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को दो और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों से लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं, प्रशासन लोगों से अपने घरों से बिना वजह बाहर न निकलने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कि रामपुर में सोमवार को दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक व्यक्ति का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ है, जबकि दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट शिमला से आई है। पहला व्यक्ति किन्नू में चल रही कूट परियोजना में काम करता है, जबकि दूसरा निरमंड स्थित कांगड़ा बैंक का कर्मचारी है, जो बीते दिनों एलआईसी के कर्मचारी के संपर्क में आया था। इन दो मामलों के साथ उपमंडल में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या अब 74 हो गई है। प्रशासन लोगों से लगातार एहतियात बरतने की अपील कर रहा है।
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि सोमवार को दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए सतर्कता ही एकमात्र उपाय है। लोग जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकलें और मास्क का इस्तेमाल करें। सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना से ही संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शहर को सप्ताह में एक बार सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें