ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शालाबाग में आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल के अचानक बीमार होने के कारण उनकी आईजीएमसी में मौत हो गई। ज्यूरी में जवानों सहित कई अधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंपा।
43वीं बटालियन के कमांडेंट प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि हेडकांस्टेबल राकेश खोजान को शालाबाग में अचानक पेट दर्द होने पर महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर पहुंचाया। यहां से हालात नाजुक होने पर उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद पुलिस कर्मचारी की जान नहीं बच पाई।