फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से खाई में गिरी महिला, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत दयालड़ी गांव में 48 वर्षीय महिला की पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से महिला के परिजनों को फौरी राहत दे दी गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। जब महिला अपने बगीचे से घास लेकर घर वापस लौट रही थी, तभी अचानक उस महिला का पांव फिसला। वह लगभग सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। महिला के सिर पर काफी गहरी चोट आई। स्थानीय लोगों ने उसे खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रीमा पत्नी स्वर्गीय ओम प्रकाश गांव दयालड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन की ओर से कानूनगो मिला राम और नायब तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार शर्मा ने मृतक के परिजनों को 10, 000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की। शव का सिविल अस्पताल नेरवा में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें