फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुज्जरों के कोठे पर गिरा पेड़, मां बेटी की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत आने वाली दोफदा पंचायत के बाजवा जंगल में रात डेढ़ बजे सो रहे गुज्जरों के परिवार पर कहर बनकर पेड़ गिर गया। गुज्जर जंगल में पशुओं को चराने के लिए गए थे और वहीं पर कोठा बनाकर रह रहे थे। हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों को 108 से रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक दल इंस्पेक्टर जितेंद्र और एएसआई सुनील दत्त की अगुवाई में पांच घंटे पैदल चल घटनास्थल पर पहुंचा। आईटीबीपी सराहन से एक रेस्क्यू टीम भी मृतकों और घायलों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाजवा के जंगल में रह रहे गुज्जरों के कोठे पर सोमवार रात डेढ़ बजे भारी बारिश से हुए भूस्खलन से पेड़ आ गिरा। घटना के समय परिवार सो रहा था। अचानक गिरे इस पेड़ की चपेट में जतून (45), पत्नी मीर हमजा और उसकी बेटी सायरा बानो (15), पुत्री मीर हमजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बशीर (27), पुत्र शुकरदीन, मीरा (12), पुत्री मीर हमजा और डेढ़ वर्षीय साम्या, पुत्री बशीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के जरिए तीनों घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से मृतकों को 10-10 और घायलों को 3 तीन हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज खनेरी अस्पताल में किया जा रहा है जबकि मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया है। उधर, तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि हादसे के मृतकों को 10-10 हजार रुपये जबकि घायलों को 3-3 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। प्रशासन का दल मौके पर नुकसान का आकलन करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें