Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
रामपुर बुशहर। रामपुर में कोरोना का कहर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ने के साथ ही अब मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। ननखड़ी में तैनात कार्यालय कानूनगो निवासी निरसू 23 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया था, बुधवार को उनकी मौत हो गई।
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि प्रशासन ने एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, मेहनतकश और कोरोना योद्धा को खो दिया है। उन्होंने परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में नोगली में उनका बुधवार को दाह संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।