फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 16 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा क्रेच वर्कर/हेल्पर के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्रा शर्मा ने बताया कि पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी। स्थानीय अवकाश के चलते आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब तिथि को 15 सितंबर से बढ़ाकर 16 सितंबर कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर को शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें