पूह (किन्नौर)। मूरंग में ठोपन के डेन जंगल में एक शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रिकांगपिओ अस्पताल के शव गृह में रख दिया है। किन्नौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि पुलिस थाना मूरंग में सूचना मिली कि डेन जंगल में एक सड़ी-गली अवस्था में शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद उपप्रधान रणजीत सिंह के अनुसार जंगल में काम कर रहे एक कामगार ने सबसे पहले शव को देखा। मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद