फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जादौन पंचायत में झाड़ियों में मिला नेपाली मूल के व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईजीएम शिमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत आने वाली जादौन पंचायत में एक नेपाल मूल के व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। यह व्यक्ति कई दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस चौकी नारकंडा में किसी ने सूचना दी कि जादौन पंचायत के तहत आने वाले धार गांव में एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान धार गांव के 5-6 स्थानीय निवासी मौजूद थे। उप प्रधान जादौन रजत राज्टा की मौजूदगी में स्थानीय निवासियों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और पाया कि वहां एक नेपाली मजदूर राजू का शव पड़ा था। वह झाड़ियों में मुंह के बल पड़ा था। पुलिस ने व्यक्तिगत रूप से मृतक के तथ्यों की पुष्टि की। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू नेपाली, रमेश चंद, पुत्र केवल राम, गांव धार का मजदूर था, जो दो सप्ताह पूर्व नेपाल से यहां पहुंचा था। पूछताछ, स्पॉट सत्यापन और गांव के अन्य लोगों के बयान से पता चला कि राजू नाम का यह व्यक्ति शराब के नशे में सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। पुलिस भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें