फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के डकोलढ़ में एनएच-पांच से नीचे खाई में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। डकोलढ़ क्षेत्र में एनएच-पांच से नीचे खाई में एक शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना रामपुर से करीब दो किलोमीटर दूर डकोलढ़ में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसकी पहचान शिमला जिले की तहसील रामपुर के देवनगर, गांव मझेवटी निवासी मस्त राम के रूप में हुई है। यह शव नेशनल हाईवे-पांच के साथ लगे डंगे से नीचे खाई में मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा होगा और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। बतातें चले कि शनिवार दोपहर को जब एक व्यक्ति सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रहा था, तो उसकी नजर सड़क से नीचे की तरफ गई। जहां उसने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में मुंह के बल पड़ा देखा। उसके बाद उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना रामपुर को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू कर दी। उक्त व्यक्ति मौके पर मृत अवस्था पाया गया। पुलिस ने उसकी जेब से आधार कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हो पाई है। अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर उक्त व्यक्ति यहां कैसे आया और वो कब यहां गिरा। पुलिस ने व्यक्ति के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि डकोलढ़ में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें