फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बडियारा में 3.06 ग्राम चिट्टे के साथ युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रोहड़ू। पुलिस ने शुक्रवार देर रात बडियारा के पास 3.06 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी की पहचान चिड़गांव के कलोटी गांव के 22 वर्षीय भुपेंद्र उर्फ मिक्की के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को पुलिस की टीम चिड़गांव तहसील के अंतर्गत बडियारा के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक मोटरसाइकिल एचपी 10बी 9434 में बडियारा पहुंचा। पुलिस को देखकर युवक ने मोटरसाइकिल को चिड़गांव की ओर भगा दिया, लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों के पास से 3.06 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि गश्त के दौरान एक युवक के पास से चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नशे में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें