फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटसेरी गांव को सुरक्षित करने पर खर्च होंगे सात करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने वीरवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दोपहर 12 बजे उन्होंने सबसे पहले खरोगला और बटसेरी के चिस्पान क्षेत्र का दौरा किया। उपायुक्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बटसेरी के प्रभावितों से मिले और बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बटसेरी गांव को सुरक्षित करने के लिए विशेष योजना के तहत करीब सात करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि नकदी फसलों सहित गांव को सुरक्षित करने के लिए शीघ्र ही बजट का प्रावधान कर नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने जो गांव का जो क्षेत्र खतरे की जद में है, उसे भी जल्द सुरक्षित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बास्पा नदी में पानी का जलस्तर कम होते ही बटसेरी गांव को सुरक्षित करने करने के लिए कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने आईपीएच विभाग को बास्पा नदी के किनारे सुरक्षा के लिहाज से किए गए सर्वे के आधार पर सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने किन्नौर के कुप्पा में 75 लाख रुपये की लागत से बने कचरा संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कचरा संयंत्र बनने से कामरू पंचायत और तहसील की आधा दर्जन पंचायतों हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, रूरल और अर्बन मिशन के तहत निर्माणाधीन कचरा संयंत्र के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उपायुक्त गोपाल चंद ने डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंडोर बॉक्सिंग रिंग और जिम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 40-50 खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल बनाने के लिए जेएसडब्यू परियोजना प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि जिले भर के बॉक्सर यहां आकर प्रशिक्षण ले सकें। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को उचित डाइट मुहैया करवाने के भी उपायुक्त ने निर्देश दिए।
इस मौके पर मंडलाध्यक्ष कल्पा एडवोकेट प्रविंद्र नेगी, प्रधान बटसेरी सीमा नेगी, उपप्रधान गोवर्धन सिंह नेगी, प्रधान कामरू विक्रम सिंह, प्रधान सांगला सचिन नेगी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष बद्री विशाल नेगी, पूर्व प्रधान बटसेरी अनिल नेगी, आईटी सेल मंडल प्रमुख अभिनव नेगी, उप प्रधान सांगला भूपेश नेगी, आईटी सेल सदस्य प्रताप सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें