डीएवी दत्तनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेल में विजेता छात्र और छात्राएं मुख्यातिथि के साथ ।
दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीएवी स्कूल दत्तनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में आठवीं से बारहवीं तक के छात्रों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस, ऊंची कूद, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में भाग लिया।
लुहरी हाइड्रो विद्युत परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक से सम्मानित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मुक्ता चौहान कहा कि छात्रों को तनाव मुक्त रखने के लिए खेलों की अहम भूमिका होती है। एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मन का वास होता है। यदि हम स्वस्थ रहेंगे तभी हम अपने प्रत्येक कार्य को भलीभांति पूरा कर सकते हैं।