फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीएवी स्कूल दत्तनगर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते 10 पदक

विज्ञापन
डीएवी स्कूल दत्तनगर के राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता ​खिलाड़ी और स्कूल प्रधानाचार्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर के विद्यार्थियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से 10 पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में अंडर-17 कबड्डी वर्ग में दीपांशी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रेयस मेहता, चित्रेश और यश ने रजत पदक हासिल किए। वहीं, अंडर-14 कबड्डी वर्ग में तेजल, चार्वी और आराध्या ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-19 कबड्डी वर्ग में वैभवी सिंह राणा ने रजत पदक प्राप्त किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छात्रा इशिका ने कांस्य पदक और छात्र वर्ग में भावेश शर्मा ने कांस्य पदक जीता। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन जिष्टू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें