रोहड़ू। इंटर कॉलेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विजयी होकर लौटिं लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर की छात्राओं की कबड्डी टीम का बुधवार को महाविद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय पहुंचने पर शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। स्वागत समारोह में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपने अनुभव और सफलता की यात्रा साझा की। इस दौरान टीम के साथ जुड़े इंचार्ज स्पोर्ट्स हॉस्टल टीआरएल जुब्बल बलवंत जौहटा, वॉलीबॉल कोच जितेंद्र धौलटा और कबड्डी कोच सुरेंद्र तोमर का भी महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आचार्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. दिग्विजय चौहान ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने कहा कि महाविद्यालय की बेटियों ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से पूरे संस्थान को गौरवान्वित किया है।