फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ऊना में किन्नौर की बेटियों के पंच पड़े भारी, बॉक्सिंग में लाईं विजेता ट्रॉफी

विज्ञापन
ऊना में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता विजेता रही किन्नौर की ​खिलाड़ी ट्रॉफी लेती हुई। स्रोत: ​शिक
विज्ञापन
जिले की बॉक्सरों ने छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ऊना में 14 से 16 अक्तूबर तक तीन दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें किन्नौर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के बॉक्सरों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी जीती है। किन्नौर के आठ महिला मुक्केबाजों में से छह ने गोल्ड और एक ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में नेहा ने 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। राधिका ने 51 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया। 54 किलोग्राम में दीक्षिता और हर्षिता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रिया ने 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक और संजना ने 64 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। सोनिया ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। अपनी इस ऐतिहासिक जीत के साथ किन्नौर ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। एडीपीओ पवन नेगी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें