फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पूर्व सैनिकों के आश्रित अब मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
साइट बंद होने के कारण आश्रित नहीं ले पाए थे योजना का लाभ
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सात हजार लाभार्थी ले सकेंगे योजना का लाभ
पेन्युरी, छात्रवृत्ति, बेटी की शादी व अन्य योजना के लिए मिलता है आर्थिक लाभ
रजनीश वात्स्यान
हमीरपुर। पूर्व सैनिकों के आश्रित अब विभिन्न योजनाओं के लिए अब मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पिछले छह माह से वेबसाइट न चलने के कारण पूर्व सैनिकाें के आश्रितों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में पूर्व सैनिकों को राहत देने के लिए आवेदन तिथि को मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इससे हिमाचल प्रदेश के करीब सात हजार पूर्व सैनिकों के आश्रितों को लाभ मिलेगा।
निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग की ओर से इस बाबत पूरे जिलों में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बता दें कि सैनिक कल्याण विभाग के तहत पूर्व सैनिकों के आश्रित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अप्लाई करते हैं। इनमें छात्रवृत्ति योजना, शादी के लिए बेटियों को आर्थिक सहायता, पेन्युरी पेंशन आदि शामिल हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए नवंबर तक आवेदन किए जाते हैं, लेकिन पिछले छह महीने से वेबसाइट बंद पड़ी हुई थी। अब वेबसाइट ने सुचारु रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। इसके बाद अब विभाग ने पात्रों को लाभ देने के लिए इसकी तिथि को मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। तिथि बढ़ने के बाद पूर्व सैनिकों के आश्रित योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि योजनाओं में राशि की बढ़ोतरी करने के बाद पूर्व सैनिकों के आश्रितों को काफी राहत मिलेगी। इसमें छात्रवृत्ति के लिए राशि को एक हजार के स्थान पर दो हजार, शादी के लिए दी जानी वाली आर्थिक सहायता को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये तथा पेन्युरी पेंशन को चार हजार से बढ़ाकर आठ हजार कर दिया गया है। अधिकारियों की मानें तो तिथि बढ़ने से करीब सात हजार पूर्व सैनिकों के आश्रितों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :

विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने की तिथि को नवंबर से बढ़ाकर मार्च 2026 तक कर दिया गया है। वेबसाइट में दिक्कत के चलते कई लोग आवेदन नहीं कर पाए थे। अब आवेदन कर सकते हैं। इस बाबत जिला स्तर पर सभी सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालयों में अधिसूचना जारी कर दी गई है। -ब्रिगेडियर मदनशील, निदेशक, निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें