फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दरकाली के पुनीत का अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबाल कैंप के लिए चयन

विज्ञापन
दरकाली के पुनीत का अंतर विश्वविद्यालय कैंप के लिए हुआ चयन। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर से इकलौते खिलाड़ी का हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर की दुर्गम पंचायत दरकाली के खिलाड़ी पुनीत मरालू का अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबाल कैंप के लिए चयन हुआ। पुनीत लंबे से समय से वॉलीबाल खेल रहे हैं। पुनीत ऊना में होने वाले वॉलीबाल कैंप में हिस्सा लेंगे। पुनीत पीजी कॉलेज रामपुर से चयनित होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। यह कैंप 2 से 7 दिसंबर तक ऊना में आयोजित होगा। पुनीत के अलावा अन्य 13 युवाओं का भी इस नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय के लिए चयन हुआ है। पुनीत ने अभी तक कई वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पुनीत को पूरी उम्मीद है कि वो कैंप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मुख्य सात खिलाड़ियों में अपनी जगह पक्की करेंगे। पुनीत के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह पहली बार है, जब दुर्गम पंचायत दरकाली का कोई युवा किसी खेल में इतना आगे पहुंचा है। पुनीत के पिता राजेश मरालू ने कहा कि क्षेत्र में खेलों को लेकर मूलभूत सुविधाओं की कमी है, लेकिन यह कमी पुनीत ने कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुनीत आगे भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करता रहेगा। दरकाली पंचायत प्रधान गुलजारी लाल सानी, बीडीसी सदस्य, वीना मरालू, उप प्रधान नींजू राम, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भादुर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने पुनीत को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें