दोस्त की कार से जा रहा था घर, रास्ते में हुआ हादसा
. रातभर तलाश करने पर सुबह मिला शव
. डंसा के सुंडा नामक जगह पर हुआ घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की डंसा पंचायत के सुंडा नामक स्थान पर कार से लघुशंका करने निकले एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हाे गई। व्यक्ति अपने दोस्त की कार में घर जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हुआ। डंसा पंचायत के जगूनी गांव का सुभाष मेहता (40) पुत्र स्व. शिव लाल शनिवार रात को दोस्त की कार में अपने घर जा रहा था। सुंडा में वह कार को खड़ी करवाकर लघुशंका करने के लिए बाहर निकला। इसी बीच उसने संतुलन खो दिया और गहरी खाई में जा गिरा। कार चला रहे दोस्त ने गांव के लोगों और परिजनों को सूचित किया। रात को खाई में तलाश शुरू की गई। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे के सुभाष मृत हालत में मिला l सूचना पुलिस को दी गई। रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम महात्मा गांधी अस्पताल खनेरी में करवाया गया। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।