फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खो-खो में डंसा और वॉलीबाल में रामपुर स्कूल फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
​शिंगला स्कूल में चल रही अंडर-14 प्रतियोगिता के वॉलीबाल मैच में दमखम ​दिखातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शिंगला स्कूल में चल रही अंडर-14 प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में चल रही रामपुर ब्लॉक की अंडर-14 छात्रा वर्ग खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस आयोजन में डंसा स्कूल ने खो-खो के फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्षेत्र के 25 स्कूलों की कुल 355 छात्राएं इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन भीमा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। बैडमिंटन में दत्तनगर स्कूल ने फाइनल में प्रवेश किया है। कबड्डी का फाइनल मैच दत्तनगर और मुनिश स्कूल के बीच खेला जाएगा। वॉलीबाल में पीएमश्री स्कूल रामपुर फाइनल में पहुंचा है। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। बैडमिंटन सेमीफाइनल प्रतियोगिता दरकाली स्कूल और बाहली के मध्य हुई। इसमें दत्तनगर स्कूल ने फाइनल में जगह बनाई है। खो-खो में मुनिश और देवठी के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। डंसा स्कूल पहले ही खो-खो के फाइनल में पहुंच चुका है। वॉलीबाल सेमीफाइनल मैच बाहली स्कूल और दरकाली के मध्य खेला जाएगा। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र हाश्टा ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उनके अनुशासन और टीम भावना की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राएं पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 10 सितंबर को संपन्न होगी। समापन अवसर पर शिंगला पंचायत प्रधान केशव राम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उपप्रधान रोनित गौतम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें