फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान संपन्न

विज्ञापन
सीमा कॉलेज में शिविर के दौरान एनएसएस के स्वयं सेवक। संवाद 
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने 20 अगस्त से 9 सितंबर तक 21 दिवसीय स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान चलाया। यह अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान के दिशा-निर्देश में चलाया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह कुल्ला, प्रो. संधीरा और प्रो. भूपेंद्र ने इसका मार्गदर्शन किया। एनएसएस इकाई अध्यक्षा अनुराग अंजलि उर्वशी की अध्यक्षता में स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वयंसेवियों ने सिविल अस्पताल, बाजार और शैक्षणिक संस्थानों में लोगों को संतुलित आहार, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया। उन्होंने पोस्टर बनाना और चित्रकला के माध्यम से भी स्वास्थ्य संबंधी संदेश आम लोगों तक पहुंचाए। अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित ‘पौष्टिक धाम’ का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय पारंपरिक खाद्य पदार्थों के पोषण संबंधी महत्व को उजागर किया गया। सिविल अस्पताल रोहड़ू के डॉ. कृतिक मेहता ने एक विशेष अतिथि व्याख्यान में स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। एनएसएस इकाई ने बताया कि 21 दिवसीय अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वयंसेवियों ने स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें