फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डंसा-पनोली वाया शांदल बाहलीधार सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। बरसात से अवरुद्ध डंसा-पनोली वाया शांदल-बाहलीधार सड़क को मंगलवार को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। वाहनों की आवाजाही होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बरसात के दौरान भूस्खलन होने के कारण डेढ़ महीने से यह सड़क जगह-जगह पर बाधित थी। सड़क बंद होने से कई पंचायतों के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई थीं। लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे थे। सेब सीजन में बागवानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब सड़क बहाल होने से डंसा, शिंगला, रचोली, कूहल और दारनघाटी की तरफ आवाजाही करने वाले हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़क बहाल होने से खासकर धार्मिक स्थल श्राईकोटी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। किशोरी लाल, श्याम मुरारी, तारा चंद, घनश्याम, यशपाल, जगत सिंह, राकेश और महेंद्र ने सड़क बहाल करने पर लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। अब नोगवैली से बारह बीस-बाहलीधार होकर दोनों छोर से वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित होगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बृज लाल ने कहा कि सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें