फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जयकारों के साथ हाटकोटी मंदिर में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
अष्टमी के दिन हाटकोटी मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रदालु। संवाद
विज्ञापन
दर्शन के लिए कतार में खड़े होकर करना पड़ा इंतजार, सुबह से आना शुरू हो गए थे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ूु। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर हाटकोटी मंदिर में माता हाटेश्वरी के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर में सुबह 6:00 बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर के लंगर भवन में दिनभर भंडारा चला। श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए कतारों में खड़े होकर लंबा इंतजार करना पड़ा। दिनभर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि, बीते कई वर्षों की तुलना अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। मंदिर परिसर में एनसीसी के स्वयंसेवकों ने पूरे नौ दिन बेहतर सेवाएं दीं। इनके साथ पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। मंदिर के बाहर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान सुबह से शाम तक तैनात रहे। अष्टमी के दिन ट्रक ऑपरेटर यूनियन रोहड़ू ने लंगर की व्यवस्था की थी। लंगर भवन में सुबह से शाम तक भंडारा चलता रहा। नवरात्र पर मंदिर परिसर के बाहर दुकानें भी सजी रहीं, जहां पर लोगों ने खरीदारी भी की। मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष और एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए गए थे। उन्होंने नवरात्र में सहयोग के लिए सभी विभागों का श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें