रामपुर बुशहर। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शुक्रवार से अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश भाजयुमो प्रवक्ता विजय गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके किया। पहले दिन कन्या स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग परिधानों में सजधज कर कुल्लवी नाटी पेश कर समा बांध दिया।
स्कूल प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक सचिव रतन लाल गुप्ता ने मुख्यातिथि का टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिला शिमला की इस अंडर-19 छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिले के 14 खंडों से आई 400 छात्राएं अपनी प्रतिभा के जौहर दिखा रही हैं। छात्राएं भाषण प्रतियोगिता, लोकनृत्य, समूहगान, वाद्यवादन, वन एक्ट प्ले और एकलगान प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आगाज स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन छात्राओं ने एकलगान, फोल्क एवं शास्त्रीय संगीत, एकांकी और समूहगान प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिन भर प्रतियोगिताओं का दौर चलता रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आज भाजपा वरिष्ठ नेता पीएस द्रैक विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे।
इस मौके पर जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी सोहन सिंह कल्याण, खेल प्रभारी जिला शिमला अजय पांटा, अनिल चौहान, कमल भारद्वाज, साधना शर्मा, यशपाल पालसरा, लोकपाल चौहान, शमशेर चौहान, पीपी दुल्टा, नरेंद्र कुमार, वीना पाप्टा, जोगिंद्र कुमार, दलीप सोनी, सुरेश लता, नीलम चौहान, विशेषर भलैक, भीष्म शर्मा, प्रीतम ठाकुर, संजय नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित अंडर 19 छात्रा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ पर सांस- फोटो : RAMPUR-HP