फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दामिनी शर्मा बनी रेड रिबन क्लब की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में बुधवार को रेड रिबन क्लब की बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में डॉ. पुष्पा गुलेरिया समन्वयक और दामिनी शर्मा अध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा एशले भंडारी उपाध्यक्ष, छयाल सिंह सचिव, नेहा सह सचिव और समय ठाकुर को मीडिया प्रभारी चुना गया। रेड रिबन क्लब के समन्वयक डॉ. पुष्पा गुलेरिया ने बताया कि महाविद्यालय में एड्स जागरूकता के लिए क्लब कार्यरत है। कहा कि हर साल क्लब अनेक प्रकार के व्याख्यान, रैली और एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन करता है, जिससे समाज में छात्रों और लोगों को एड्स के बारे जागरूक किया जा सके। प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें