फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने किया गुरु पूजन कार्यक्रम

विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन करते भाजपा के पदाधिकारी। स्त्रोत : संगठन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा मंडल रामपुर के मीडिया प्रभारी तिलक राज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुजनों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देती है। गुरु का ज्ञान ही जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार बनता है। उन्होंने कहा कि गुरु ही वह प्रकाश है, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का दीप प्रज्वलित करते हैं। भाजपा मंडल ने सभी प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता एवं पार्षद नीतिका गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक नेगी, अशोक कुमार, राहुल चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें